Sunday, February 24, 2019

नाखुदा छुट्टी पे है

Our armed forces are sent to save Kashmiri people, but upon reaching there, they find some of those very people pelting stones at them or even aiming AK 56 towards them.(Obviously not all, some of Kashmiri young people are peacelovers and has progressive mindset, as was evident from those 2000 boys turned up to join Indian Army). And if under unavoidable circumstances , soldiers had to take some hard actions against these traitors, they are sent to Tihar or face strong interdisciplinary action. This must be stopped, our government must support and trust our armed forces more than those so called Human Rights Activist Groups. For such painful situation of absence of political will, a mindset of our soldiers are represented by this couplet.What would a soldier think when he does what he was sent to do and trust that his country is there for him and then suddenly he finds out that he was abandoned by his own government!!

बचाने जिनको कूद पड़े, वो आमादा खुदखुशी पे है,
बामुश्किल एक नांव चढ़े और, नाखुदा छुट्टी पे है।

-चिंतन पटेल
नाखुदा=नाविक, Captain of the Ship

बेटा

मम्मी के बार-बार पुकारने पर भी
नींद नहीं उड़ने पाती थी,
पर बेटेकी एक आहट से ही
आज जाग उठ बैठता हुं में।

अब समझ पाता हुं की,
शायद इसी तरह...
देर रात, पिक्चर के बाद,
दूर से ही बाइक बंध कर,
जूते उतार, बिल्लीपाँव आकर,
धी...रे से दरवाजा ठेलने पर भी,
कैसे वो एक आवाझ आ ही जाती थी

पापा की -
"आ गये.... बेटा?"

--चिंतन पटेल

Wednesday, February 20, 2019

એ રાધા હતી

શરદપૂનમ ના શોકાતુર
ચંન્દ્ર ને અનિમેષ તાકતી ,
દ્વારિકાની અટારીએ ચમકતી,
બે આંખો માં થી
અજાણતાં જ કંઈક સરી પડ્યુ..... 

એ રાધા હતી !! 

- ચિંતન પટેલ

********

Tuesday, February 19, 2019

એ કોણ છે?


એક મળસ્કે અધખુલ્લી બારીમાં થી ઝાંખતા –

થોડાક અંગત,
કેટલાક પરિચિત ને,
વળી કેટલાક માત્ર દેખાડા પૂરતા,
ગહન શોક પર સફેદ કપડાં ઓઢી,
અસ્પષ્ટ ગણગણતા ટોળા ને જોઈ
થયું કે-
અસ્તિત્વ ને પેલે પાર પહોંચેલા કોઇક ને
અંતિમવાર શણગારી ,
બે-ચાર આંસુ સારી,
જીવન માં થી બાદ કરી યાદોં મા ઉમેરતા લાગે છે,
ત્યાંજ એક બેચેન વિચાર આવ્યો,
આટલા બધા પરિચિત બીબાંઓ માં,
એક ચહેરો ક્યાંક ખૂટે છે.......

અરે ! ત્યાં મારા જેવુ જણાતું એ કોણ છે ?
જેની ફરતે આ લોકો કાથી વીંટે છે !!

- ચિંતન પટેલ
********

Saturday, February 16, 2019

अंधेरों की आदत डाल लो

शायद आज से चांद नही निकलेगा,

जब तक,

हिंदुस्तान के गुरुर में अब भी धंसे
वो नापाक फिदायीन परखच्चे,
और माँ भारती की गोद के नाकाबिल
वो चंद गद्दार मजहबी बच्चे,

जन्नतनुमां रास्तो पर जमी हुई जिहाद की 
खुरदुरी नोंकदार पतरियां, और
बेउम्र शहादत के कतरों से सनी
वें आधे अधूरे बदनों की गठरियां,

करोडों दिलों से उबल चले गर्म
लहू के सैलाब से धुलके पाक नहीं हो जाती,
शायद देश में चांद कभी नही निकलेगा,
नही...... कभी भी नही निकलेगा,

तब तक -

अंधेरों की आदत डाल लो।

-- चिंतन पटेल

वैलेंटाइन डे@पुलवामा


कल जब हम सारा दिन रोझ- रोझ खेल रहे थे,
वो बाग ही उजड़ गए, जो मौत से रोज रोज खेल रहे थे।


- चिंतन पटेल

हृदयांजली

मृत्यु को सेंध,
पीड़ा को वेध,
सुखड की खुश्बू के पार,
मुझे ताक रही है, वो अठासी आंखे।


ना तो उनमें धिक्कार है, ना ही मलाल,
उन गर्वित आंखों में थे, चंद धखधखते सवाल।
मलाल को मारा जा सकता है,
सवालो को टाला जा सकता है,
अरे धिक्कार पे भी ढीट हुआ जा सकता है।

पर,
दिल का एक टुकड़ा,
जो अभी तक प्रेक्टिकल न हो सका था,
उसपे उन आंखों की कुरेदो से खून रीस रहा था,

ना,
उनके सवालों के तो सारे जवाब थे उस प्रेक्टिकल
हुए पड़े दिल के मोटे टुकडे के पास,

मैं तो उन सवालों और मलालो के पार की
एक चीज से शर्मसार हुआ खड़ा था,
होठों पे नपुंसक निंदा का वार और,
हाथ में मौम की बांझ बत्ती लिए।

मैं वो उठा सकने के काबिल न था,
जो एक बोझ बरस रहा था,
उन अठासी जवान आंखों से,
एक उम्मीद, एक आस, अब भी थी उन्हें,
इस देश से...मुझ से....आप से..हम से।
और लावारिस लटकता वो एक सवाल,
क्या कभी हम "हम" हो पाएंगे?

- चिंतन पटेल

(In the painful memory of those 44 CRPF jawans brutally and cowardly killed on 14th Feb,2019 in Pulwama, Kashmir may this rage never let us rest in peace.....).